देखें Xiaomi का नया 5G फोन, Dual Ultra-Wide Angle Lens, वो भी front camera में। Oppo Reno 10 Pro 10 और Vivo S17 Pro को टक्कर देने वाले हैं फीचर

Xiaomi Civi 3, चीन में गुरुवार को लॉन्च हो गया है और प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। भारत में 26 जून, 2023 को लॉन्च होने की संभावना है। अभी कंपनी ने बताया नहीं है बाकी दुनिया में कब रिलीज होगी। लोगो का कहना है चीन से बाहर देश में इस फोन को शायद Xiaomi 14 Lite के नाम से निकला जाएगा।

आपको बता दे कि Xiaomi Civi 2 पिछला मॉडल है, जिसे रीब्रांड किया गया था Xiaomi 13 Lite के नाम से बाकी देश में।

आए जानते हैं Xiaomi Civi 2 फीचर्स

इसकी 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। इसका CPU 4nm Octa-core MediaTek dimensity 8200 SoC है।

कैमरा पर अबकी बार Xiaomi ने ज्यादा ध्यान दिया है। इसके रियर कैमरा में टीन लेंस हैं, 50MP+16MP+2MP। फ्रंट कैमरे में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस हैं, 32MP+32MP, बेहतर सेल्फी या रिकॉर्डिंग के लिए। इसके फ्रंट कैमरा में ऑटोफोकस भी है।

बैटरी की बात करें तो 4500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी।

डिस्प्ले टाइप AMOLED है, जिसका साइज 6.55 इंच (16.64 सेमी) है, और full HD+ रेजोल्यूशन भी है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, और स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास लगा गया है अच्छी हिफाजत के लिए। कलर्स की बात करें तो भारत में ग्रीन, गोल्ड, और ग्रे आने की संभावना है।

क्या है Xiaomi Civi 3 की कीमत?

  • भारत में Xiaomi Civi 3 की कीमत अंदाज़ा 32,990 रुपये होगी।
  • चीन में इसके तीन स्टोरेज वैरिएंट आए हैं।
  • पहला 12GB + 256GB, जो CNY 2,499 (29,300 रुपये) कीमत का है।
  • दुसरा 12GB + 512GB, जो CNY 2,699 (31,600 रुपये) का है।
  • और तीसरा 16GB + 1TB, जो CNY 2,999 (35,200 रुपये) का है।