Sony Xperia 1V 4K डिस्प्ले और ज़बरदस्त कैमरा के साथ Sony ने किया अपना नया फ़ोन लांच।

Photo Credit : Google

सोनी ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Sony Xperia 1V को लांच  कर दिया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

इस फोन को हाल ही में यूरोप के बाजार में $1,399 की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था जो लगभग 1,14,700 रुपये के बराबर है। फोन ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है।

 

Sony Xperia 1V : स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

Sony Xperia 1V में 21:9 Cinema Wide 4K HDR और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच OLED डिस्प्ले है। साथ ही, Sony Xperia 1V IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस, एक 3.5 MM ऑडियो जैक और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।

फोन में ज़बरदस्त हार्डवेयर है जिसमें Snapdragon 8 Gen 2 chipset चिपसेट, 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज शामिल है। 

Sony Xperia 1V में 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAh की बैटरी भी शामिल है। साथ ही फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सोनी का यह भी दावा है कि 3 साल के उपयोग के बाद बैटरी हेल्थ 80% से कम नहीं होगा।

फोन में 12 MP + 12 MP + 12 MP ट्रिपल मेन कैमरा और 12 MP का सेल्फी कैमरा है। मैन कैमरा 4K HDR 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग, आई ऑटोफोकस और रियल-टाइम ट्रैकिंग फोकस को सपोर्ट करता है।

 

Sony Xperia 1V भारत में कब होगा लॉन्च ?

Sony ने Xperia 1V को भारत में लॉन्च करने की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन जानकारी के अनुसार हम 21 सितंबर को लॉन्च की उम्मीद कर सकते हैं।

 

भारत में सोनी Sony Xperia 1V की कीमत क्या है?

Sony Xperia 1V की सही कीमत अभी भी सस्पेंस में है। जानकारी के अनुसार हम Sony Xperia 1V की कीमत 114,790 रुपये के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं।

1 thought on “Sony Xperia 1V 4K डिस्प्ले और ज़बरदस्त कैमरा के साथ Sony ने किया अपना नया फ़ोन लांच।”

  1. Pingback: Realme Narzo N53 : Realme ने लॉन्च किया अपना सबसे पतला फोन, 5000 mAh बैटरी और 50 MP कैमरा, कीमत 8,999 से शुरू। - Hindi House

Comments are closed.